दशरथ मरण का भावुक मंचन:राम के वनवास के बाद पुत्र वियोग में राजा दशरथ ने त्यागे प्राण

Oct 17, 2026 - 10:43
0
दशरथ मरण का भावुक मंचन:राम के वनवास के बाद पुत्र वियोग में राजा दशरथ ने त्यागे प्राण
बदायूं के गांधी ग्राउंड में श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में चल रहे रामलीला महोत्सव में शुक्रवार रात दशरथ मरण की लीला का भावुक मंचन हुआ। राजा दशरथ के पुत्र वियोग में प्राण त्यागने का प्रसंग देखकर सैकड़ों दर्शक भावुक हो गए। लीला का मंचन देर रात 12 बजे तक चला। मंचन में दिखाया गया कि रानी कैकेयी ने भरत के लिए राजगद्दी और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। पिता के वचन का पालन करते हुए श्रीराम, सीता और लक्ष्मण वन चले गए। उनके वियोग में व्याकुल राजा दशरथ को श्रवण कुमार के माता-पिता का दिया श्राप याद आया। अंततः पुत्र वियोग में उन्होंने प्राण त्याग दिए। इधर, गांधी ग्राउंड में मेला भी सज चुका है। शुक्रवार रात बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने झूलों का आनंद लिया और खिलौनों, घरेलू सामान व सजावटी वस्तुओं की खरीदारी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User