गड़ा सोना दिलाने के नाम पर 2.80 लाख ठगे:जौनपुर में रोडवेज से कार में बैठाकर ले गए जालसाज
जौनपुर में एक व्यक्ति से घर में गड़ा सोना निकालने का झांसा देकर 2.80 लाख रुपये ठग लिए गए। मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के हकीकतपुर निवासी नियाज अहमद की शिकायत पर लाइन बाजार थाने में FIR दर्ज की गई है। शिकायत के मुताबिक, बीते 29 सितंबर को जहांगीर, मोहम्मद वसीम और दो अज्ञात लोग नियाज के घर पहुंचे थे। उन्होंने घर में सोना गड़ा होने की बात कही और गड्ढा खोदकर चले गए। इसके बाद 3 अक्टूबर को जहांगीर के फोन पर नियाज अहमद 2.80 लाख रुपये लेकर बस से जौनपुर रोडवेज पहुंचे। आरोपियों के मोबाइल फोन बंद वहां आरोपियों ने उन्हें एक सफेद कार में बैठाया और सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग की तरफ ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने बहाने से नियाज को कार से नीचे उतारा और गाड़ी में रखे रुपये लेकर भाग गए। पीड़ित नियाज अहमद ने बताया कि घटना के बाद से आरोपियों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)