DUDA विभाग पर SHG महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप:2.55 लाख रुपये रिलीज कराने के नाम पर धमकी और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, DM से की शिकायत
अमरोहा के विकासखंड धनौरा से जुड़े स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने DUDA विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शुक्रवार दोपहर दो बजे जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि समूह के बैंक खाते में जमा सरकारी योजना के 2 लाख 55 हजार रुपये रिलीज कराने के नाम पर धमकी और जातिसूचक टिप्पणी की गई। एसएचजी "श्री बालाजी" अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित है। पूरी लेन-देन की जांच की मांग की समूह में अध्यक्ष सरोज, सचिव राजवती रानी और कोषाध्यक्ष सोनवती हैं। समूह को 2,27,500 रुपये स्वीकृत हुए थे, पर अधिकारी 2,55,000 रुपये निकालने का दबाव बना रहे हैं। महिलाओं ने धनौरा ब्लॉक और DUDA कार्यालय में जानकारी लेने पर अभद्रता का आरोप लगाया। उन्होंने समूह के खाते की पूरी लेन-देन की जांच की मांग की है। शिकायत में 10 बिंदुओं पर जांच की मांग है: बैंक खाते की जांच, DPR ऑडिट, जातिसूचक टिप्पणी की जांच और दोषी अधिकारियों पर FIR। जान को खतरा बताते हुए उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की गुहार लगाई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)