अयोध्या में 4 कांग्रेसी नेता 3 दिन से हाउस अरेस्ट:नेताओं की आवाजाही पर रोक, बोले- हम डरने वाले नहीं

Oct 09, 2026 - 16:37
0
अयोध्या में 4 कांग्रेसी नेता 3 दिन से हाउस अरेस्ट:नेताओं की आवाजाही पर रोक, बोले- हम डरने वाले नहीं
अयोध्या के कुमारगंज में कांग्रेस के चार प्रमुख नेताओं को पिछले तीन दिन से हाउस अरेस्ट में रखे जाने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई दिल्ली में चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बाद की गई है। नजरबंद किए गए नेताओं में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य संजय तिवारी, नगर पंचायत कांग्रेस कमेटी कुमारगंज के अध्यक्ष विकास सिंह विक्की, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्वांचल प्रभारी दिनेश शुक्ला और सोशल मीडिया के प्रदेश कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र पांडेय शामिल हैं। राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगी संजय तिवारी ने 9 अक्टूबर शुक्रवार की दोपहर बाद वीडियो जारी करते हुए कहा कि 2 दिन पूर्व से लगातार आवास और आवास के बाहर पुलिस का पहरा है। यह हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि कोर्ट चोरी के मामलों को हम लोग उठाते रहेंगे। और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होगा। प्रशासन द्वारा चाहे जो भी किया जाए हम डरने वाले नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार चारों नेताओं की आवाजाही और राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगी हुई है और उनके आवास के बाहर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। कई तरह के सवाल खड़े हो रहे इस हाउस अरेस्ट का आधिकारिक आधार, आदेश और अवधि को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की ओर से भी इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि 6 अक्टूबर को दिल्ली में विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग और SIR के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया गया था। दिल्ली की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस नेताओं पर सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिना किसी लिखित आदेश के इस तरह हाउस अरेस्ट करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। वहीं प्रशासन इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User