दुकान पर विवाद के बाद महिला की मौत:बदायूं में फेफड़े फटने से गई जान, 5 पर हत्या-डकैती की कोशिश का केस
बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के कौलिहाई गांव में रविवार रात मारपीट के बाद लज्जावती (42) की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दुकान पर सिगरेट लेने आए लोगों से विवाद के बाद आरोपियों ने दुकान से 50 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर लज्जावती और उनके बेटे राजेंद्र पाल से मारपीट की गई। परिजनों के मुताबिक, आरोपियों ने लज्जावती को गाड़ी से कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में फेफड़े फटने से मौत की पुष्टि हुई है। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने दिल्ली हाईवे पर जाम लगाया। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। सिगरेट लेने आए लोगों से हुआ विवाद परिजनों के मुताबिक, रविवार रात लज्जावती अपनी दुकान पर थीं। इसी दौरान कुछ लोग सिगरेट लेने पहुंचे। किसी बात को लेकर उनके साथ विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दुकान से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। परिजनों का आरोप है कि रुपये निकालने का विरोध करने पर लज्जावती और उनके बेटे राजेंद्र पाल के साथ मारपीट की गई। इसी दौरान लज्जावती को गाड़ी से कुचलने का भी आरोप लगाया गया है। गंभीर चोट लगने के बाद उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में फेफड़े फटने की पुष्टि लज्जावती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में फेफड़े फटने से मौत की पुष्टि हुई है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। राजेंद्र पाल की शिकायत पर पुलिस ने अनुज, जतन, हिमांशु, सतेंद्र और अंकित के खिलाफ हत्या और डकैती की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ---------------------------- सिगरेट विवाद के बाद महिला को कार से कुचलकर मारा:बदायूं में बेटे को बचाने पहुंची थी मां, मारपीट का वीडियो आया सामने बदायूं के मुजरिया में दुकान पर सिगरेट लेने पहुंचे लोगों से विवाद के बाद मारपीट में 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि वह अपने बेटे को बचाने पहुंची थी, तभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और वाहन से कुचल दिया। घटना में महिला का बेटा भी घायल हुआ है। मारपीट का वीडियो सामने आया है, लेकिन महिला को वाहन से कुचलने का कोई वीडियो नहीं है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)