कानपुर में जेई संगठन की बैठक संपन्न:कर्मचारियों की समस्याओं व अधिकारों पर मंथन
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन, कानपुर इकाई की मासिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अहम बैठक में संवर्ग के हितों की रक्षा और कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर गहन मंथन किया गया। बैठक के दौरान पदाधिकारियों और सदस्यों ने कर्मचारियों को आ रही व्यावहारिक दिक्कतों के त्वरित समाधान तथा अन्य महत्वपूर्ण विभागीय प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, एकजुट होकर कर्मचारियों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए आगे की रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)