दुर्गा पंडाल में करंट लगने से मासूम की मौत:डीएम ने एसडीएम और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से मांगा जवाब, लापरवाही पर कार्रवाई होगी

Oct 14, 2026 - 08:15
0
दुर्गा पंडाल में करंट लगने से मासूम की मौत:डीएम ने एसडीएम और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से मांगा जवाब, लापरवाही पर कार्रवाई होगी
जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के खटहरा गांव में रविवार रात एक दुर्गा पंडाल में करंट उतरने से नीरज सरोज के सात वर्षीय बेटे रीवांश की मौत हो गई। इस मामले में जिलाधिकारी सैमुअल पाल ने एसडीएम केराकत और विद्युत वितरण खंड प्रथम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से जवाब मांगा है। यह कार्रवाई दुर्गा पूजा पंडालों की बिजली सुरक्षा जांचने के पहले दिए गए निर्देशों की अनदेखी के कारण की गई है। दोनों अधिकारियों से तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने दुर्गा पूजा से पहले ही अधिकारियों के साथ बैठक कर पंडालों की सुरक्षा रिपोर्ट मांगी थी, जिसे गंभीरता से नहीं लिया गया। लापरवाही के इस मामले में एसडीएम केराकत अखिलेश कुमार सिंह और विद्युत वितरण खंड प्रथम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से जवाब तलब किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User