राम लखन को मिली कुशीनगर शिक्षक MLC चुनाव की जिम्मेदारी:सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया पत्र, बोले- जिम्मेदारी से होगा काम

Oct 14, 2026 - 08:15
0
राम लखन को मिली कुशीनगर शिक्षक MLC चुनाव की जिम्मेदारी:सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया पत्र, बोले- जिम्मेदारी से होगा काम
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर छात्र नेता राम लखन यादव को गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए कुशीनगर जिले का प्रभारी बनाया गया है। राम लखन समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव और पडरौना यूएनपीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष हैं। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ई. विनीत कुशवाहा ने राम लखन यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें चुनावी गतिविधियों और संगठन की तैयारी का तालमेल बिठाने को कहा है। पार्टी ने उन्हें शिक्षकों और कार्यकर्ताओं से बात कर प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाने का काम दिया है। राम लखन यादव छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। पार्टी मानती है कि छात्र समुदाय और शिक्षण संस्थानों में बातचीत का उनका अनुभव चुनाव में काम आएगा। वे पार्टी निर्देशों के हिसाब से जिले में चुनाव संबंधी काम आगे बढ़ाएंगे। रामलखन बोले कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ताकत से मेरे साथ हर कार्यकर्ता काम में लगेगा और पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए काम करेगा । उनके प्रभारी बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई। राम लखन यादव ने कहा कि वे मिली जिम्मेदारी को संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बनाकर पूरा करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User