दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण:श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता, अयोध्या में सुरक्षा का जायजा लिया

Oct 17, 2026 - 22:53
0
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण:श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता, अयोध्या में सुरक्षा का जायजा लिया
अयोध्या में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है और वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। शनिवार देर रात एसपी नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने भारतकुंड स्थित विसर्जन स्थल का दौरा किया। उन्होंने वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को शांतिपूर्ण विसर्जन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। एसपी नगर ने कहा कि पुलिस सतर्क रहे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके बाद एसपी नगर त्रिपाठी ने चौक मेला क्षेत्र में भी पैदल भ्रमण किया। उन्होंने मेले में सुरक्षा व्यवस्था देखी और भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल को सतर्क रहने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आवागमन को सुगम बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा। वहीं, दूसरी ओर एसपी ग्रामीण घनश्याम राय ने कोतवाली प्रभारी देवेंद्र पांडेय के साथ सुल्तानपुर के कूड़ेभार स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, लाइटिंग और पुलिस बल की मौजूदगी का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। प्रशासन के इन लगातार निरीक्षणों से विसर्जन को लेकर गंभीरता साफ दिख रही है। सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्र के विसर्जन स्थलों पर सतर्क रहने और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User