बकरी को भगाने के दौरान कुएं में गिरा दिव्यांग युवक:5 घंटे बाद पानी में उतराता मिला शव, बकरियां चराने गया था
ललितपुर में पूराकलां थाना क्षेत्र के बक्सेबाई गांव में शनिवार दोपहर बकरी चराने गया दिव्यांग युवक लापता हो गया। शाम 7:30 बजे उसका शव कुएं में उतराता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बकरी को भगाने के दौरान कुएं में गिरने की आशंका एवनी गांव के मजरा बक्सेबाई निवासी 18 वर्षीय राहुल अहिरवार पुत्र प्रभु अहिरवार शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बकरी चराने गया था। परिजनों के मुताबिक, इसी दौरान एक बकरी कुएं की ओर भाग गई। उसे भगाने के लिए राहुल कुएं के पास गया था। आशंका है कि इसी दौरान वह कुएं में गिर गया। शाम को कुएं में मिला शव राहुल के लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे उन्हें कुएं में शव होने की जानकारी मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो राहुल का शव पानी में उतराता मिला। हादसे में युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी शोक है। पूराकलां थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)