दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर SP सख्त:इसौली घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्था के निर्देश दिए
अमेठी में दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने देर शाम मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के इसौली घाट का जायजा लिया। एसपी ने विसर्जन के दौरान घाट पर पुलिस बंदोबस्त के निर्देश दिए। उन्होंने गहरे पानी में लोगों को जाने से रोकने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा। घाट पर रोशनी, पीने का पानी और गोताखोरों की तैनाती के भी निर्देश दिए। आज शाम साढ़े 7 बजे इसौली घाट पहुँचे पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक व्यवस्था ठीक रखने, भीड़ को काबू करने और पार्किंग के इंतजाम मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन के समय कोई लापरवाही न हो। निरीक्षण के दौरान मुसाफिरखाना के क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे। पुलिस प्रशासन दुर्गा पूजा और विसर्जन को शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से कराने की तैयारी में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)