दुर्गा पूजा महासमिति का पुरस्कार वितरण समारोह:मां के जयकारे लगे, रक्तदाता और निर्णायक मंडल सम्मानित

Oct 05, 2026 - 19:36
0
दुर्गा पूजा महासमिति का पुरस्कार वितरण समारोह:मां के जयकारे लगे, रक्तदाता और निर्णायक मंडल सम्मानित
जौनपुर के होटल रिवर व्यू में श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 47वां पुरस्कार वितरण समारोह मां भगवती के जयकारों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मनीष देव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, सारस्वत अतिथि डॉ. आरएन त्रिपाठी (पूर्व सदस्य, यूपीपीएससी) और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य उपस्थित रहीं। महासचिव मनीष गुप्ता द्वारा अतिथियों के स्वागत के बाद अंतरराष्ट्रीय भजन गायक रविंद्र सिंह 'ज्योति', अवनींद्र तिवारी, कुसुमलता और आशीष पाठक ने देवी गीतों की शानदार प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में निर्णायक मंडल के सदस्यों और रक्तदाताओं को विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह ने महासमिति की संगठनात्मक संरचना और एकजुटता की जमकर प्रशंसा की। वहीं, अध्यक्ष मनीष देव ने जनपद की सभी पूजन समितियों को किसी भी समस्या में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User