दुर्गा पूजा महोत्सव की कार्यकारिणी का गठन:रविशंकर मिश्रा को बनाया प्रबंधक; मुंशी उपाध्यक्ष और विकास कोषाध्यक्ष नियुक्त
बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर-कम्हरिया में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। त्रिपुर सुंदरी महाशक्तेश्वरी मंदिर, कम्हरिया परिसर में दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति के गठन के दौरान प्रबंधक की जिम्मेदारी वरिष्ठ समाजसेवी रविशंकर मिश्रा को सौंपी गई। उनके नेतृत्व में पूरी टीम का गठन किया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रामचंद्र प्रसाद को दी गई है। मुंशी को उपाध्यक्ष और विकास को कोषाध्यक्ष बनाया है। शंकर जायसवाल महामंत्री, राजन गुप्ता मंत्री, अभिषेक जायसवाल उप मंत्री, जयप्रकाश संरक्षक बने हैं। बाबूनंदन शर्मा, मंदिर पुजारी गुलाब को आय व्यय निरक्षक बनाया है। अभय नर्सिंग, राहुल, चंदन, सुजीत यादव, सुभाष यादव, शशिकांत और रामकरन को टीम में मनोनीत किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर चार दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया जाएगा। आयोजन के दौरान मां दुर्गा के भव्य श्रृंगार, प्रतिदिन आरती, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। समिति ने बताया कि मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रसाद वितरण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग से दर्शन की व्यवस्था रहेगी। प्रबंधक रविशंकर मिश्रा ने बताया कि यह महोत्सव केवल पूजा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कृति को बढ़ावा देने का भी कार्य करेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)