चंदौली में वन्यजीव निबंध प्रतियोगिता:वेकटेश रस्तोगी ने प्रथम, मोहित यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

Oct 05, 2026 - 13:52
0
चंदौली में वन्यजीव निबंध प्रतियोगिता:वेकटेश रस्तोगी ने प्रथम, मोहित यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया
चंदौली में वन्य प्राणी सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर) के तहत सोमवार को चहनिया रेंज के अंतर्गत खंडवारी इंटर कॉलेज में वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में वेकटेश रस्तोगी ने प्रथम, मोहित यादव ने द्वितीय और प्रियांशु वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं की अधिकारियों और शिक्षकों ने सराहना की। वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वन एवं वन्यजीवों का संरक्षण केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह सहित शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वन विभाग से क्षेत्रीय वन अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, वन दरोगा फिरोज गांधी, वन रक्षक जीतेन्द्र, अभिषेक व विश्वनाथ सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User