दुर्गा पूजा महोत्सव में कराया जागरण:ब्रह्मचारी बाबा स्थान पर अवधी कलाकार रमेशवा की प्रस्तुति से गदगद श्रद्धालु
गोंडा जनपद के सकरौरा ग्रामीण के छतईपुरवा स्थित ब्रह्मचारी बाबा स्थान पर चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में भव्य जागरण का आयोजन किया गया। अवधी कलाकार रमेश दुबे उर्फ रमेशवा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। अपने संबोधन में उन्होंने महामाई के प्रति आस्था बनाए रखने और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने राम मंदिर चंदा चोरी सहित विभिन्न मुद्दों पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए सभी को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह के प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष गिरी, अनोखेलाल मोदनवाल और एसपी तिवारी सहित अन्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)