एडवोकेट सुनील चौधरी के जूनियर ने साहिल-मुस्कान से की मुलाकात:पत्र देकर अपील दायर करने की इच्छा जताई, साहिल बोला- पहले भाई से करूंगा बात
मेरठ में रेड लाइट एरिया बंद कराने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के एडवोकेट सुनील चौधरी ने फांसी की सजा पाने वाले साहिल और मुस्कान का केस लड़ने की इच्छा जाहिर की है। शुक्रवार को सुनील चौधरी का सन्देश लेकर अधिवक्ता दीपांकर सिंह वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा से मिला। वरिष्ठ जेल अधीक्षक की मौजूदगी में साहिल-मुस्कान से दीपांकर ने बात की और फिर लौट गए। मेरठ के बहुत चर्चित नीला ड्रम केस के आरोपी साहिल और मुस्कान को 14 अक्टूबर को जिला जज की कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। सजा सुनाते ही दोनों फूट फूटकर रोये। सजा सुनाई जाने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुनील चौधरी ने साहिल और मुस्कान की सजा को उम्र कैद में तरमीम कराने को लेकर अपील दायर करने की इच्छा जताई। शुक्रवार को इसी संबंध में उनकी तरफ से एडवोकेट दीपांकर सिंह जिला कारागार पहुंचे और अफसरों की मौजूदगी में साहिल-मुस्कान से मुलाकात की। मुस्कान बोली- पहले रेखा जैन से करेगी बात
साहिल और मुस्कान से दीपांकर ने बात की और बताया कि उनके सीनियर सुनील चौधरी एडवोकेट उनकी तरफ से अपील करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इस संबंध में अपना पत्र भी दिया है। दीपांकर ने उस पत्र को पढ़कर सुनाया। इसके बाद मुस्कान ने कहा कि वह अपनी एडवोकेट रेखा जैन से बात करने के बाद ही कुछ निर्णय ले सकते हैं। हालांकि साहिल उस वक्त कुछ नहीं बोले। साहिल बोला- पहले भाई से करूंगा बात
सौरभ राजपूत की हत्या में फांसी की सजा पाने वाले साहिल शुक्ला ने एडवोकेट सुनील चौधरी के प्रस्ताव को फिलहाल ठुकरा दिया है। साहिल का कहना है कि वह पहले अपने भाई अंकित से इस संबंध में बात करेंगे। क्योंकि उनका परिवार उनकी फांसी की सजा के विरुद्ध हाईकोर्ट में अपील दायर करने का पहले ही ऐलान कर चुका है। इसके बाद अगर कोई मदद की जरूरत होगी तो वह सुनील चौधरी से बात करेंगे। जेल अधीक्षक ने प्रार्थना पत्र रिसीव किया
दीपांकर एडवोकेट ने करीब 5 मिनट साहिल और मुस्कान से बात की। इसके बाद दोनों को वापस उनकी बैरक में भेज दिया गया। फिलहाल वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने एडवोकेट सुनील चौधरी की तरफ से भेजे गए पत्र को रिसीव कर लिया है। दीपांकर सिंह भी मुलाकात कर वापस लौट गए हैं। अब जानिए कौन है एडवोकेट सुनील चौधरी
एडवोकेट सुनील चौधरी इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता है जिनके द्वारा मेरठ के रेड लाइट एरिया को लेकर जनहित याचिका दायर की गई थी। उनके द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद मेरठ के रेड लाइट एरिया को बंद कर दिया गया था। 75 कोठे रेड लाइट एरिया में थे, जहां लगभग 400 महिलाएं देह व्यापार में लिप्त थी। लंबी लड़ाई के बाद 2019 में तत्कालीन डीएम और एसएसपी ने फोर्स को लेकर इन कोठों को बंद करा दिया था। दीपांकर सिंह बोले- मैसेज लेकर आया था
दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान सुनील चौधरी के प्रतिनिधि एडवोकेट दीपांकर सिंह ने बताया कि उनकी वरिष्ठ जेल अधीक्षक की मौजूदगी में साहिल- मुस्कान से बात हुई है। दोनों ने उनके पत्र को सुना है और पहले अपनी अधिवक्ता रेखा जैन से डिस्कस करने की बात कही है। हालांकि उनके पत्र को वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने रिसीव कर लिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)