दुर्गा पूजा पर विशाल भोग भंडारा:भंडारे में स्टील के बर्तनों का प्रयोग, पर्यावरण बचाने की पहल
कानपुर में श्याम नगर स्थित विंध्यवासिनी मंदिर के समीप कृष्णा पार्क में साउथ कानपुर यूनिक कल्चरल सोसाइटी (एसकेयूसीएस) की ओर से श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा के तृतीय दिवस पर विशाल भोग भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और क्षेत्रीय नागरिकों सहित सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर भोग प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रसाद वितरण के लिए स्टील के बर्तनों का प्रयोग किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष संजय सरकार, महामंत्री रवि शील, कंट्रोलर फाइनेंस तपन डे, दिलीप दत्ता, अशोक शील, पीके दास, नितिन और रोहित चटर्जी ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। वहीं, महिला सदस्यों नीलिमा दत्ता, प्रतिमा और सोमा डे सहित अन्य सदस्यों ने श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरित किया। आयोजन में क्षेत्रीय लोगों की सहभागिता रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)