पटरी पर लेटे युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:सुल्तानपुर में पत्नी पर बच्चों को लेकर भागने और प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

Oct 17, 2026 - 15:37
0
पटरी पर लेटे युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:सुल्तानपुर में पत्नी पर बच्चों को लेकर भागने और प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जीआरपी पुलिस की तत्परता व सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बच गई है, जीआरपी युवक को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। आज दोपहर लगभग 1 बजे वो प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुंचा और पटरी पर जाकर लेट गया था। जानकारी के अनुसार आत्महत्या का प्रयास करने वाला युवक कोतवाली नगर क्षेत्र का रहने वाला है, जिसकी पहचान संतोष के रूप में हुई है। उसने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी शादी लगभग 10 साल पहले लव मैरिज के तौर पर हुई थी। उनके दो बच्चे हैं एक डेढ़ साल का बेटा और साढ़े चार साल की बेटी है। वह जिम चलाने का काम करते। जीआरपी कर रही युवक से पूछताछ संतोष ने बताया कि उनकी पत्नी निकिता तावड़े सूरत के रेड रोड की रहने वाली है। उसकी मां मंजिला बेन और पिता नानजी भाई तावड़े हैं। संतोष ने बताया कि बीते 12 अक्टूबर को पत्नी घर उसके से बच्चों को लेकर कहीं चली गईं और उन्हें आत्महत्या करने की कोशिश करने के लिए उकसाया तथा झूठा जहर देने की कोशिश की। संतोष का कहना है कि उन्होंने पुलिस प्रशासन के पास कई बार गुहार लगाई, सबूत और दस्तावेज (जैसे कॉल रिकॉर्डिंग आदि) भी दिए, लेकिन अभी तक उन्हें कोई न्याय नहीं मिला है। उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाने और अपनी बात रखने के लिए बहुत प्रयास किया, परंतु प्रशासन की तरफ से कोई ठोस मदद नहीं मिली। न्याय न मिलने और लगातार मानसिक प्रताड़ना व डिप्रेशन के कारण वह बेहद निराश और हताश हो चुके हैं। हालांकि जीआरपी ने युवक के परिजनों को मामले की सूचना दिया। जिस पर परिजन थाने पर पहुंचे। जीआरपी युवक व उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User