दुर्घाटना में घायल युवक का सड़क किनारे फोन चोरी:अलीगढ़ में आईएमटी मोड़ पर फिसली थी बाइक, दो अज्ञात युवकों पर मोबाइल चोरी का आरोप
क्वारसी क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल होकर सड़क किनारे रुके युवक का मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक अपने परिजनों को फोन कर रहा था, तभी स्कूटी सवार दो अज्ञात व्यक्ति उसका मोबाइल लेकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर क्वारसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
न्यू टीचर्स कॉलोनी, धनीपुर मंडी निवासी आकाश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे वह बाइक से क्वारसी चौराहे से आईएमटी मोड़ की ओर जा रहा था। आईएमटी मोड़ के पास उसकी बाइक फिसलकर गिर गई, जिससे उसके सिर में चोट लग गई।
परिजनों को फोन करते समय चोरी हुआ मोबाइल
आकाश के मुताबिक, चोट लगने के बाद वह कुछ देर आराम करने के लिए वहीं रुक गया। इसी दौरान वह मोबाइल फोन से अपने परिजनों को बुलाने के लिए बात कर रहा था। आरोप है कि तभी स्कूटी पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति पहुंचे और उसका मोबाइल फोन चोरी कर ले गए।
पीड़ित ने चोरी हुए मोबाइल की पहचान Redmi Note 14 Pro 5G के रूप में बताई है। घटना के संबंध में उसने रविवार देर शाम पुलिस को शिकायत दी। क्वारसी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)