ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल पर डंडे से हमला:दो पक्षों में हुए विवाद के बाद सुरक्षा के लिए लगे थे, 50 मीटर दौड़ाया
लखनऊ के चिनहट हरदासी खेड़ा में मारपीट की घटना के बाद सुरक्षा ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल पर युवक ने डंडे से हमला कर दिया। आरोपी ने पुलिसकर्मी से गाली-गलौज और अभद्रता करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिसकर्मी के साथी के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया। हेड कांस्टेबल अजय कुमार शुक्ला ने बताया वह चिनहट थानाक्षेत्र में पिकेट ड्यूटी पर तैनात हैं। 23 सितंबर को हरदासी खेड़ा में उदय प्रताप मिश्रा और सचिन तिवारी पक्ष के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें और एसआई संजीव कुमार को क्षेत्र में पिकेट व गश्त ड्यूटी पर लगाया गया था। साथी के जाते ही हमला किया शाम को एसआई संजीव कुमार कुछ देर के लिए लघुशंका के लिए पिकेट स्थल से दूर गए थे। इस दौरान अजय कुमार शुक्ला अकेले कुर्सी पर बैठकर ड्यूटी कर रहे थे। तभी हरदासी खेड़ा निवासी राहुल तिवारी हाथ में डंडा लेकर वहां पहुंचा। उसने हेड कांस्टेबल से गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी और डंडे से वार कर हमला करने का प्रयास किया। दो बार डंडा मारने का प्रयास किया लेकिन अजय पीछे हटकर बच गए। आरोप है कि राहुल ने हेड कांस्टेबल को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। स्थिति को देखते हुए अजय कुमार मौके से हट गए और घटना की सूचना एसआई संजीव कुमार को दी। उनके पहुंचने से पहले ही राहुल मौके से भाग गया। मामले में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश मिश्रा का कहना है मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)