हर घंटे 5 सेमी से अधिक बढ़ रही राप्ती:नेपाल में बारिश होने से बढ़ा खतरा; एलर्ट पर प्रशासन

Sep 27, 2026 - 12:19
0
हर घंटे 5 सेमी से अधिक बढ़ रही राप्ती:नेपाल में बारिश होने से बढ़ा खतरा; एलर्ट पर प्रशासन
शनिवार की रात हुई भारी बारिश ये शहर में जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। इससे निपटने में जुटे प्रशासन की चिंता तेजी से बढ़ता नदी का जलस्तर भी बढ़ा रहा है। गोरखपुर की प्रमुख राप्ती नदी का जलस्तर हर घंटे 5 सेमी से अधिक बढ़ रहा है। रविवार की सुबह 10 बजे नदी का जलस्तर 73.80 मीटर रिकार्ड किया गया। यह खतरे के निशान से 1.18 मीटर नीचे है। यहां खतरे का बिन्दु 74.98 मीटर पर निर्धारित है। इसी तरह सरयू एवं रोहिन नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन एलर्ट मोड पर है। सिंचाई विभाग को जरूरी तैयारी करने को कहा गया है। तटबंधों की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। पिछले 24 घंटे में राप्ती नदी लगभग डेढ़ मीटर बढ़ चुकी है। इसका प्रमुख कारण नेपाल में हो रही बारिश है। अगले कुछ दिनों तक नेपाल में बारिश का अनुमान है। जिसे देखते हुए गोरखपुर जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। सभी बाढ़ चौकियों को एक्टिव किया जा चुका है। कुछ साल पहले भी यहां अक्टूबर में बाढ़ आयी थी। राप्ती व रोहिन, दोनों नदियों का उद्गम नेपाल है। जबकि सरयू नदी भी नेपाल होकर ही भारत में आती है। जानिए सरयू और रोहिन नदियों की क्या स्थिति है सरयू नदी का जलस्तर अयोध्या पुल पर रविवार की सुबह 92.39 मीटर मापा गया। खतरे के निशान से नदी 34 सेमी नीचे है लेकिन जलस्तर में वृद्धि चल रही है। यह नदी 3 सेमी प्रति घंटे की रफ‌तार से बढ़ रही है। इसी तरह रोहिन नदी का जलस्तर त्रिमुहानी घाट पर 81.22 मीटर दर्ज किया गया। यह नदी पिछले 16 घंटे में लगभग 4 सेमी रोज बढ़ी है। यह नदी खतरे के निशान से 1.22 मीटर बह रही है। जबकि कुआनो नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। डीएम ने कहा नदियों के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है डीएम दीपक मीणा ने बताया कि नेपाल में बारिश हो रही है, जिससे राप्ती नदी का जलस्तर कुछ बढ़ा है। सभी संबंधित को नजर रखने को कहा गया है। नावों को एलर्ट मोड पर रखा गया है। यदि कहीं जरूरत हुई तो उसे लगाया जाएगा। इसके साथ ही बाढ़ खंड एवं अन्य विभागों को पेट्रोलिंग करने को कहा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User