एडीजी ने कासगंज में किया फ्लैग मार्च, चामुंडा मंदिर पहुंचे:बोले- महिलाओं की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, पुलिस अलर्ट
कासगंज में नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। रविवार शाम आगरा जोन के एडीजी एसके भगत ने पुलिस टीम के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने प्रमुख मार्गों का जायजा लेते हुए सुरक्षा परखी। फ्लैग मार्च के दौरान एडीजी एसके भगत प्राचीन मां चामुंडा मंदिर भी पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर की सुरक्षा देखी और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। कहा कि नवरात्रि में भीड़ को देखते हुए पुख्ता इंतजाम हों। एडीजी ने बताया कि पुलिस महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी रोकने के लिए खास ध्यान दे रही है। बाजारों, मंदिरों और भीड़ वाली जगहों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीजी ने साफ किया कि अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। फ्लैग मार्च में एसपी कासगंज ओपी सिंह समेत कई पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)