एड्स नियंत्रण कार्यक्रम पर प्रशिक्षण कार्यशाला:बलिया में स्वास्थ्य अधिकारियों को एचआईवी-एड्स की रोकथाम का प्रशिक्षण

Oct 13, 2026 - 08:54
0
एड्स नियंत्रण कार्यक्रम पर प्रशिक्षण कार्यशाला:बलिया में स्वास्थ्य अधिकारियों को एचआईवी-एड्स की रोकथाम का प्रशिक्षण
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के निर्देश पर सोमवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी और पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सहयोग से किया गया। इसमें जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारियों को एचआईवी-एड्स की रोकथाम, समय पर जांच, उपचार और निगरानी की जानकारी दी गई। कार्यशाला में राष्ट्रीय एड्स एवं एसटीडी नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, एचआईवी की वर्तमान स्थिति, संक्रमण की निगरानी और एसटीआई स्क्रीनिंग पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों को सिफलिस प्रबंधन, मां से बच्चे में संक्रमण की रोकथाम, एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी और टीबी-एचआईवी सह-संक्रमण के बारे में प्रशिक्षित किया गया। साथ ही वायरल लोड मॉनिटरिंग, परामर्श, लक्षित हस्तक्षेप और समुदाय आधारित सेवाओं की जानकारी दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User