ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मोमोज-पनीर के नमूने भरे:त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी, केला यूनिटों में भी मिलीं कमियां
उन्नाव में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े प्रतिष्ठानों और केला पकाने वाली यूनिटों का निरीक्षण किया। इस दौरान मस्टर्ड सॉस, वेजिटेबल मोमोज और पनीर के तीन नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य आयुक्त ने देर शाम करीब 8 बजे कार्रवाई की जानकारी दी। मस्टर्ड सॉस, मोमोज और पनीर के नमूने लिए विभाग की टीम ने हसनगंज स्थित राधाकृष्ण फूड लैंड प्राइवेट लिमिटेड और स्विगी से जुड़े प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इनमें मस्टर्ड सॉस, वेजिटेबल मोमोज और पनीर शामिल हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
केला पकाने वाली 4 यूनिटों में मिलीं कमियां निरीक्षण के दौरान केला पकाने वाली चार यूनिटों में अभिलेखों की कमी, साफ-सफाई की समस्या और कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं मिले। इन कमियों को दूर करने के लिए विभाग ने संबंधित कारोबारियों को सुधार सूचना जारी की है।
प्रियंका सिंह और शैलेश दीक्षित के नेतृत्व में कार्रवाई यह अभियान सहायक आयुक्त प्रियंका सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में महेश कुमार, पंकज कुमार यादव, रुचि वाजपेयी, आकांक्षा जायसवाल और पल्लवी शर्मा शामिल रहे। रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक, त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण और नमूना संग्रह का अभियान जारी रहेगा। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में कोई नमूना निर्धारित मानकों के विपरीत पाया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग का जोर खाद्य कारोबारियों से स्वच्छता और अभिलेखों से जुड़े नियमों का पालन कराने के साथ आम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)