हमीरपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित:150 मरीजों ने लिया परामर्श, व्यापार मंडल पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
हमीरपुर के राठ में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता के पिता स्वर्गीय छविलाल गुप्ता की पुण्यतिथि पर बुधवार को स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। गायत्री शक्ति पीठ में सुबह हवन-पूजन के बाद शिविर शुरू हुआ। इसमें करीब 150 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में डॉ. सुनील सोनी की देखरेख में मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। यज्ञ का संचालन पंडित चंद्रशेखर मिश्र की उपस्थिति में डॉ. एलएल त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष गिरीश शरण बुधौलिया, कामेश गुप्ता, ब्रजभूषण सोनी, लेखराम अनुरागी, दीपक, नीरज गुप्ता, धीरेंद्र राजपूत, विकास साहू, पवन, धीरज गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष शिवांगी राजपूत, शालिनी अग्रवाल, पूजा गुप्ता, राममूर्ति गुप्ता, संगीता सोनी, शारदा गुप्ता, संध्या सोनी और साधना सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)