ई-रिक्शा में ब्लेड से पर्स काटने वाली महिलाएं गिरफ्तार:अमरोहा में वारदात कुबूल की, सोने के कंगन और नकदी बरामद

Oct 15, 2026 - 17:47
0
ई-रिक्शा में ब्लेड से पर्स काटने वाली महिलाएं गिरफ्तार:अमरोहा में वारदात कुबूल की, सोने के कंगन और नकदी बरामद
अमरोहा नगर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। ये ई-रिक्शा में ब्लेड से पर्स काटकर चोरी करती थीं। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान गुलफशा पत्नी समीर और तरन्नुम पत्नी साहिल के रूप में हुई है। दोनों मुरादाबाद के वारसी नगर की हैं। पुलिस ने इनके पास से दो सोने के कंगन, एक अंगूठी, एक काला बैग और नकदी बरामद की है। पूछताछ में सामने आया कि ये सर्राफा बाजार में ग्राहकों को निशाना बनाती थीं। ई-रिक्शा में ग्राहक के बैठते ही सवार होकर ब्लेड से पर्स काटकर जेवर चुरा लेती थीं। इन्होंने सोने की चेन चोरी करने की बात भी कबूली है। दोनों का आपराधिक इतिहास भी है। गुलफशा पर रामपुर, मेरठ, संभल और अमरोहा में कई केस दर्ज हैं। तरन्नुम पर मेरठ और अमरोहा में केस हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User