महाराजा अग्रसेन जयंती पर मथुरा में निकली कलश यात्रा:जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत, अग्रवाल समाज ने लिया हिस्सा

Oct 15, 2026 - 17:47
0
महाराजा अग्रसेन जयंती पर मथुरा में निकली कलश यात्रा:जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत, अग्रवाल समाज ने लिया हिस्सा
मथुरा में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर गुरुवार को मथुरा में अग्रवाल समाज की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा किशन गंगा स्थित महेश्वरी धर्मशाला से शुरू हुई इस यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धार्मिक परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान महाराजा अग्रसेन के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कलश यात्रा का शुभारंभ महेश्वरी धर्मशाला से हुआ। यात्रा में शामिल महिला-पुरुष धार्मिक उत्साह के साथ विभिन्न मार्गों से आगे बढ़े। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। लाल दरवाजा, झंडा चौराहा, कच्ची सड़क और शाहगंज सहित विभिन्न बाजारों में क्षेत्रवासियों ने यात्रा का स्वागत कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। बाजारों में यात्रा के पहुंचने पर लोगों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ भागीदारी की। यात्रा के दौरान मार्ग में धार्मिक माहौल देखने को मिला। महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं, वहीं समाज के लोग महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। जगह-जगह हुए स्वागत से यात्रा की भव्यता और बढ़ गई। आयोजन में अग्रवाल समाज के लोगों की भागीदारी ने सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। विभिन्न मार्गों से होते हुए कलश यात्रा मसानी स्थित अग्रसेन चौक पहुंची। यहां अग्रवाल बंधुओं ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को याद किया गया। समाज के लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा के माध्यम से धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User