ई-रिक्शा से आए चोर कपड़ों के गट्ठर उठाकर फरार:मुजफ्फरनगर में दुकान के बाहर वारदात, 50 हजार के कपड़े ले गए

Oct 17, 2026 - 09:40
0
ई-रिक्शा से आए चोर कपड़ों के गट्ठर उठाकर फरार:मुजफ्फरनगर में दुकान के बाहर वारदात, 50 हजार के कपड़े ले गए
मुजफ्फरनगर में ई-रिक्शा से आए दो चोर दुकान के बाहर रखे कपड़ों के दो गट्ठर उठाकर ले गए। दोनों अलसुबह दुकान के बाहर पहुंचे और बड़े इत्मीनान से कपड़ों के गट्ठर उठाकर चलते बने। चोरी की पूरी घटना दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र में रुड़की रोड स्थित ग्रीन एप्पल होटल के बाहर की एक दुकान का है। दुकानदार के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली से करीब 50 हजार रुपये कीमत के कपड़े आए थे। ट्रांसपोर्टर ने अलसुबह करीब 4 बजे कपड़ों के दोनों गट्ठर दुकान के बाहर रख दिए थे। दुकानदार के दुकान पर पहुंचने से पहले ही चोर दोनों गट्ठर लेकर फरार हो गए। बाद में CCTV फुटेज में चोरी की पूरी वारदात कैद मिली। वीडियो में ई-रिक्शा से आए दो लोगों के दुकान के बाहर रखे कपड़ों के गट्ठर उठाकर ले जाने की घटना सामने आई है। अलसुबह हुई इस चोरी से दुकानदार को करीब 50 हजार रुपये के कपड़ों का नुकसान होने की बात कही गई है। घटना का वीडियो शनिवार सुबह करीब 8 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User