रहीम नगर में 44वीं दुर्गा पूजा शुरू:मूर्ति स्थापना के साथ शुरू महोत्सव, 20 अक्टूबर को निकलेगी शोभा यात्रा

Oct 17, 2026 - 09:40
0
रहीम नगर में 44वीं दुर्गा पूजा शुरू:मूर्ति स्थापना के साथ शुरू महोत्सव, 20 अक्टूबर को निकलेगी शोभा यात्रा
शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर रहीम नगर रामलीला मैदान में 44वीं श्री दुर्गा पूजा का शुभारंभ मूर्ति स्थापना के साथ हुआ। ट्रांस गोमती के महानगर क्षेत्र में आयोजित पूजा में श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ शामिल हुए। मां दुर्गा की स्थापना के बाद पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण किया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष शरद कुमार मिश्रा ने बताया कि इस पारंपरिक आयोजन के प्रति क्षेत्रीय लोगों में गहरी आस्था है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दशमी तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 10 बजे हवन-पूजन होगा। इसके बाद मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो गोमती नदी तक पहुंचेगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। पूजा के माध्यम से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User