ईंट-भट्ठा मालिक की बाइक यमुना पुल पर मिली:अनहोनी की आशंका, पुलिस नाव से यमुना में कर रही तलाश
कौशाम्बी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में ईंट भट्ठे का कारोबार करने वाले युवक की बाइक शुक्रवार रात 9 बजे राजापुर यमुना पुल पर लावारिस हालत में मिली। बाइक के पास एक जोड़ी चप्पल भी मिलने की जानकारी है। युवक के लापता होने से परिजन परेशान हैं। पुलिस मामले की जांच करते हुए उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, मयंक उर्फ मोनू सिंह (40) पुत्र मोहन सिंह, निवासी भीमपुर धाता, जनपद फतेहपुर, हिनौता गांव में ईंट भट्ठे का कारोबार करते हैं। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार शाम करीब आठ बजे भट्ठे से निकले थे। इसके बाद उनकी प्लैटिना मोटरसाइकिल रात लगभग 9 बजे राजापुर स्थित यमुना पुल पर लावारिस हालत में मिली। रात में डायल 112 पुलिस को बाइक मिलने की सूचना मिली। बाइक के पास एक जोड़ी चप्पल भी मिलने की बात सामने आई है। बाइक और चप्पल मिलने के बाद युवक के लापता होने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। परिजन और परिचित उनकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। युवक यमुना में कूदे हैं या उनके लापता होने के पीछे कोई अन्य कारण है, इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जानकारी जुटा रही है। वहीं शनिवार की शाम 4 बजे भी पुलिस टीम ने नाव से यमुना में सर्च ऑपरेशन चलाया, पर लगभग 10 किमी के एरिया में सर्च करने के बाद भी युवक नहीं मिला। महेवाघाट थाना प्रभारी कुमार शंकरम ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। युवक की तलाश के लिए थाना पुलिस टीम अलर्ट है। नाव के माध्यम से यमुना नदी में भी सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)