ईंट-भट्ठे के गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत:हरियाणा में खेलते समय 15 फीट गहरे पानी में गिरी बच्ची, गांव पहुंचा शव

Oct 19, 2026 - 16:25
0
ईंट-भट्ठे के गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत:हरियाणा में खेलते समय 15 फीट गहरे पानी में गिरी बच्ची, गांव पहुंचा शव
बांदा के बलिदान गांव की 5 साल की अंजली वर्मा की हरियाणा में ईंट-भट्ठे के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। अंजली का शव सोमवार, 19 अक्टूबर को गांव पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज, बांदा भेजा है। अंजली के पिता संत कुमार वर्मा हरियाणा में ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। 18 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे अंजली खेलते समय भट्ठे के 15 फीट गहरे गड्ढे में भरे पानी में गिर गई। काफी खोजबीन के बाद शाम 4 बजे उसके चाचा विनोद ने शव बाहर निकाला। घटना की जानकारी संत कुमार को फोन पर दी गई। इसके बाद परिजन अंजली का शव लेकर सोमवार को गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अंजली तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User