आजमगढ़ के युवक की जौनपुर में मौत:काम की तलाश में गया था, ट्रक ने रौंदा
आजमगढ़ के एक मजदूर की जौनपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। श्रवण मद्धेशिया (31) सोमवार सुबह सरायख्वाजा बाजार के पास बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। श्रवण दो दिन पहले ही पत्नी और दो बच्चों को लेकर काम की तलाश में जौनपुर आए थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। श्रवण आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव के रहने वाले थे। उनके पिता अच्छे लाल मद्धेशिया की पहले ही मौत हो चुकी है। श्रवण मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। दो भाइयों में श्रवण छोटे थे, जबकि बड़ा भाई मुंबई में रहता है। दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया आर्थिक स्थिति सुधारने और काम की तलाश में श्रवण दो दिन पहले पत्नी और बच्चों के साथ जौनपुर के सरायख्वाजा आए थे। सोमवार सुबह वह बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बाजार के पास ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, श्रवण की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)