ईंट-लोहे की रॉड से हमला कर युवक की हत्या:लखनऊ में शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद, प्लांट के कमरे में मिला शव; आरोपी फरार

Oct 09, 2026 - 12:13
0
ईंट-लोहे की रॉड से हमला कर युवक की हत्या:लखनऊ में शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद, प्लांट के कमरे में मिला शव; आरोपी फरार
लखनऊ में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके दोस्त ने ईंट और लोहे की रॉड से सिर पर कई वार किए। शुक्रवार सुबह युवक कमरे के बाहर घायल हालत में मिला। पुलिस उसे लोकबंधु अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं। घटनास्थल की 3 तस्वीरें देखिए… कमरे के बाहर घायल पड़ा मिला सुखपाल मृतक की पहचान हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव भोटा निवासी सुखपाल (28) के रूप में हुई है। वह पेंटर का काम करता था और पिछले करीब 10 साल से कनौसी में रह रहा था। वह गोलू पाल के प्लांट परिसर में बने कमरे में किराये पर रहता था। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को दूरभाष पर सूचना मिली कि सुखपाल कमरे के बाहर घायल अवस्था में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे एम्बुलेंस से लोकबंधु अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शराब पार्टी में हुआ था विवाद प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुखपाल अपने दोस्त राजेश रावत उर्फ काली के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि राजेश ने सुखपाल के सिर पर ईंट और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। आरोपी की तलाश में चार टीमें गठित घटना की सूचना पर डीसीपी साउथ, एडीसीपी साउथ और एसीपी कृष्णानगर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए लोकबंधु अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपी राजेश रावत उर्फ काली की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User