ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से मतदान की मांग:तमिलनाडु से पैदल निकले अधिवक्ता बेटी और इंजीनियर पिता ने लोगों को जागरूक किया
तमिलनाडु से पैदल देश भ्रमण पर निकले पिता-पुत्री रविवार शाम कौशांबी मुख्यालय मंझनपुर पहुंचे। वे ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग कर रहे हैं। यह उनकी यात्रा का पांचवां चरण है, इससे पहले वे प्रयागराज समेत चार जिलों में अपील कर चुके हैं। अधिवक्ता नंदनी और उनके पिता आनंदम (सिविल इंजीनियर) का मकसद लोगों को ईवीएम के बारे में जागरूक करना और बैलेट पेपर से मतदान की मांग उठाना है। आनंदम अपना काम छोड़कर इस यात्रा पर निकले हैं। नंदनी ने कौशांबी में लोगों को संबोधित करते हुए ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि उनके पास ईवीएम में गड़बड़ी के कई साक्ष्य हैं। उन्होंने तमिलनाडु में 173 प्रत्याशियों को शून्य वोट मिलने का भी जिक्र किया। नंदनी ने ईवीएम में सॉफ्टवेयर और सोर्स कोड से छेड़छाड़ की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि इसके लिए ब्लूटूथ, वाईफाई या इंटरनेट की जरूरत नहीं होती। पिता-पुत्री ने लोगों से ईवीएम पर सवाल उठाने और बैलेट पेपर से मतदान की मांग के लिए जागरूक होने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)