एसपी ओपी सिंह ने सोरों थाने का औचक निरीक्षण किया:अभिलेखों की जांच की, सुधार और सुरक्षा के निर्देश दिए
कासगंज में पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने रविवार को सोरों थाने का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय में रखे जरूरी रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। एसपी ने आगंतुक रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर (एचएस) रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर और त्योहार रजिस्टर समेत कई रिकॉर्ड चेक किए। उन्होंने रिकॉर्ड में मिली कमियों को जल्द ठीक करने और सभी जानकारी को अपडेट रखने के निर्देश दिए। देखें, 3 तस्वीरें… इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, बंदीगृह, भोजनालय और बैरक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की जांच की और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
एसपी ओपी सिंह ने फरियादियों और आने वाले लोगों से शालीनता से बात करने को कहा। उन्होंने कर्मचारियों से समस्याओं को गंभीरता से सुनकर तुरंत हल करने के निर्देश दिए। एसपी ने अपराध रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी से अपने काम करने और थाने की व्यवस्थाएं ठीक रखने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)