एक दिन की बीएसए बनीं कक्षा 7 की अलीशा:शामली में मिशन शक्ति के तहत मिली जिम्मेदारी, जिला समन्वयक बनीं हुमा कुरैशी
शामली में मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी), बनत की कक्षा सात की छात्रा अलीशा को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की प्रतीकात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, हुमा कुरैशी को जिला समन्वयक बालिका शिक्षा की प्रतीकात्मक जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने छात्रा अलीशा को पद के दायित्वों, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, जनसुनवाई और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्रा ने प्रशासनिक कार्यों को समझने के साथ जनसुनवाई में भी सहभागिता की। इस दौरान उसे जनसमस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए अपनाई जाने वाली प्रशासनिक प्रक्रिया को करीब से जानने का अवसर मिला। इस प्रतीकात्मक पहल के माध्यम से छात्राओं को प्रशासनिक व्यवस्था को समझने और जिम्मेदारियों का अनुभव हासिल करने का अवसर मिला। इसका उद्देश्य अलीशा के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। मिशन शक्ति के तहत ऐसी पहल का उद्देश्य बेटियों को सशक्त, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि वे भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की भूमिका निभा सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)