'एक सुबह, बुजुर्गों के आशीर्वाद के नाम' कार्यक्रम:रोटरी क्लब ने गोकुल वृद्धाश्रम में लगाया स्वास्थ्य शिविर

Oct 02, 2026 - 16:41
0
'एक सुबह, बुजुर्गों के आशीर्वाद के नाम' कार्यक्रम:रोटरी क्लब ने गोकुल वृद्धाश्रम में लगाया स्वास्थ्य शिविर
रोटरी क्लब गोरखपुर की ओर से शुक्रवार को बड़गो स्थित गोकुल वृद्धाश्रम में ‘एक सुबह, बुजुर्गों के आशीर्वाद के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ स्नेह मिलन किया और उनके बीच भोजन वितरण कर आत्मीयता के क्षण साझा किए। कार्यक्रम के तहत आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉ. आर.पी. शुक्ला, डॉ. संजय विश्वकर्मा, डॉ. अमरेश अस्थाना, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव और डॉ. कविता लिलोरिया ने बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया। चिकित्सकों ने उन्हें संतुलित खानपान व दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। बुजुर्गों संग बांटी खुशियां क्लब अध्यक्ष रो. प्रवीर आर्य ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा केवल जरूरतों की पूर्ति तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें अपनत्व और समय देना भी जरूरी है। इस अवसर पर सितंबर और अक्टूबर माह में जन्मे रोटेरियन्स ने वृद्धजनों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User