एक्सीडेंट के बाद गाड़ी में 50 मिनट फंसे रहे घायल:गाजियाबाद में फायर विभाग के जवानों ने हाईड्रॉलिक कटर से विंडो काटकर दोनों की जान बचाई

Oct 12, 2026 - 10:54
0
एक्सीडेंट के बाद गाड़ी में 50 मिनट फंसे रहे घायल:गाजियाबाद में फायर विभाग के जवानों ने हाईड्रॉलिक कटर से विंडो काटकर दोनों की जान बचाई
गाजियाबाद में मसूरी थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर आज सोमवार तड़क टाटा मैजिक और पिकअप में भिड़ हो गई। फ्लाईओवर पर भीषण हादसे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान गाड़ी के केबिन में चालक समेत 2 युवक फंस गए। पुलिस से भी दोनों घायल बाहर नहीं निकले। इसकी सूचना अग्नि शमन विभाग के कंट्रोल रूम को दी। सीएफओ सौरभ सिंह ने बताया कि पूरी टीम भेजी, जहां कटर से विंडो काटकर दोनों घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। तस्वीरों में देखिए घायल यह है पूरा मामला दिल्ली -हापुड़ हाईवे पर थाना मसूरी के ऊपर फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हुआ। जहां केबिन में दो युवक बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने बताया कि बिजनौर से दिल्ली की ओर जा रही पिकअप गाड़ी नंबर-DL1LAF 8534 जो कि थाना मसूरी के सामन फ्लाईओवर पर खड़ी थी। इसी दौरान एक अल्ट्रा मैजिक गाड़ी ने खड़े पिकअप में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अल्ट्रा मैजिक वाहन का अगला इंजन का हिस्सा अंदर की तरफ धंस कर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण केबिन में 2 युवक अंदर ही बुरी तरह फंस गए। सूचना के 11 मिनट में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। हाईड्रोलिक कटर से काटी गााड़ी घटना की संवेदनशीलता और समय की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम अत्याधुनिक हाइड्रॉलिक कटर और स्प्रेडर उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। जहां रेस्क्यू टीम ने देखा कि इंजन वाला पार्ट अंदर धंसने के कारण दोनों घायल केबिन के मलबे में बुरी तरह जकड़े हुए थे और दर्द से कराह रहे थे। फायर सर्विस यूनिट ने बहुत ही सूझबूझ और तकनीकी कुशलता के साथ हाइड्रॉलिक उपकरणों की मदद से वाहन के क्षतिग्रस्त लोहे के हिस्सों को काटना और फैलाना शुरू किया। जिसके बाद घायल सुनील और जोगेंद्र को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों के साथ मौजूद पिकअप चालक तहसील से भी पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी ली। SHO मसूरी हरेंद्र मलिक ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है, दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कंट्रोल रूम पर सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर. जे. रविंदर गौड ने भी सीएफओ से पूरे मामले में जानकारी ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User