बुलेट सवार दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत:दूसरे की हालत गंभीर, धजनसेवा केंद्र-मेडिकल चलाता था, पत्नी और बेटा बेसुध

Oct 12, 2026 - 10:54
0
बुलेट सवार दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत:दूसरे की हालत गंभीर, धजनसेवा केंद्र-मेडिकल चलाता था, पत्नी और बेटा बेसुध
संभल में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसा बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव आटा के पास शाम करीब 7 बजे हुआ। दोनों को एंबुलेंस से चंदौसी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुकेश मौर्य (35) को मृत घोषित कर दिया। उसके दोस्त कुंवरपाल मौर्य को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मुकेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल में पति का शव देखकर पत्नी प्रेमवती बेसुध हो गईं। छह साल के बेटे एवीश को भी पिता की मौत का गहरा सदमा लगा। पुलिस ने सोमवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। आंधी के दौरान हुआ हादसा, एक की मौत हादसा जिला मुख्यालय बहजोई से करीब 10 किलोमीटर दूर तहसील चंदौसी के बनियाठेर थाना क्षेत्र में हुआ। गांव आटा के पास अज्ञात वाहन ने बुलेट सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुंवरपाल को रात करीब 11 बजे हायर सेंटर भेज दिया गया। सात साल पहले हुई थी मुकेश की शादी मुकेश मौर्य गांव गुमथल निवासी योगराज के बेटे थे। उनकी शादी करीब सात साल पहले हुई थी। उनका छह साल का बेटा एवीश कक्षा दो में पढ़ता है। पिता की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोग सदमे में हैं। अस्पताल में पत्नी प्रेमवती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अन्य परिजन भी मुकेश का शव देखकर खुद को संभाल नहीं पाए। गांव में जन सेवा केंद्र और मेडिकल स्टोर चलाते थे मुकेश गांव में जन सेवा केंद्र के साथ मेडिकल स्टोर भी चलाते थे। उनके पिता रिटायर्ड डॉक्टर हैं। पिता ने बताया कि मुकेश रविवार शाम करीब चार बजे अपने दोस्त के साथ किसी काम से घर से निकले थे। रात में उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा थाना प्रभारी बोविंद्र शर्मा ने बताया कि बुलेट सवार एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने सोमवार सुबह करीब सात बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिकायत मिलने और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User