एक्सीडेंट में घायल 11वीं क्लास के छात्र की मौत:झांसी में इलाज के दौरान दम तोड़ा, 4 दिन पहले कोचिंग जाते समय ट्रक ने रौंदा था

Oct 11, 2026 - 16:34
0
एक्सीडेंट में घायल 11वीं क्लास के छात्र की मौत:झांसी में इलाज के दौरान दम तोड़ा, 4 दिन पहले कोचिंग जाते समय ट्रक ने रौंदा था
झांसी से सटे महोबा में सड़क हादसे में 11वीं क्लास के छात्र की मौत हो गई। 4 दिन पहले वह ताऊ के साथ कोचिंग जा रहा था। रास्ते में बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया था। तब उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। यहां पर इलाज के दौरान रविवार को युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा महोबा के कबरई कस्बे में हुआ था। माता-पिता का इकलौता बेटा था मृतक का नाम ओम सोनी (15) पुत्र राजकुमार सोनी था। वह कबरई के इंद्रा नगर का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उससे छोटी दो बहन स्मृद्धि (13) जानवी जानवी (4) हैं। पिता खेती किसानी करते हैं। मृतक के ताऊ शिवकुमार सोनी ने बताया कि मेरा भतीजा ओम सोनी शिशु शिक्षा निकेतन स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। 7 अक्टूबर को मैं उसे कोचिंग छोड़ने जा रहा था। रास्ते में सामने से तेज गति में आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। मैं बाल बाल बच गया, जबकि भतीजा घायल हो गया। उसे कबरई सीएचसी ले गया। वहां से महोबा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User