एलएचवी-एएनएम महिला नर्सिंग कार्मिकों के सेवानियमों में संशोधन की मांग रखी

Oct 16, 2026 - 05:42
0
इटावा| समर्पित अवकाश का भुगतान लंबित होने सहित महिला नर्सिंग कार्मिकों की समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों ने संयुक्त शासन सचिव को ज्ञापन भेजा। एलएचवी-एएनएम संघ ऑफ राजस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि 6 माह बीतने के बावजूद राज्य सरकार की ओर से समर्पित अवकाश का भुगतान नहीं करने से कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ष समय पर बोनस की घोषणा करती है, लेकिन समर्पित अवकाश का भुगतान नहीं करने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी हो रही है। ज्ञापन में एलएचवी-एएनएम महिला नर्सिंग कार्मिकों के सेवा नियमों में बिना वित्तीय भार के शीघ्र संशोधन करने, पदनाम परिवर्तन करने, ग्रेड पे 3600 और पे लेवल-10 निर्धारित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User