एलपीजी वितरकों का देशव्यापी आंदोलन शुरू:कमीशन बढ़ाने समेत कई मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम, 26 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे

Oct 05, 2026 - 20:08
0
एलपीजी वितरकों का देशव्यापी आंदोलन शुरू:कमीशन बढ़ाने समेत कई मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम, 26 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे
एलपीजी वितरकों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार से देशव्यापी आंदोलन शुरू किया। गाजीपुर के सरजू पांडे पार्क में शाम 7 बजे प्रदर्शन हुआ। उन्होंने सरकार से समस्याओं को हल करने की मांग की। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के बुलावे पर देशभर के करीब 26 हजार गैस वितरक इसमें शामिल हैं। उनका कहना है कि बढ़ते खर्च के हिसाब से पर्याप्त कमीशन नहीं मिल रहा, जिससे आर्थिक दिक्कतें हैं। वितरकों की मुख्य मांगों में सिलेंडर घर तक पहुंचाने के लिए 75 रुपए कमीशन बढ़ोतरी, पीएनजी लेने की शर्त हटाना और हर ई-केवाईसी के लिए 236 रुपए देना शामिल है। उनका आरोप है कि तेल कंपनियां गैस एजेंसियों पर चूल्हा, रबर ट्यूब, फायर वाल्व, ट्रॉली, चाय पत्ती जैसे सामान बेचने का दबाव बनाती हैं, इसे बंद करने की मांग है। 5 और 19 किलो के सिलेंडरों की बिक्री व्यवस्था पर भी आपत्ति है, इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। 6 अक्टूबर को नहीं देंगे गैस की मांग एसोसिएशन ने आंदोलन के अगले चरण के तहत 6 अक्टूबर को तेल कंपनियों को गैस की नई मांग नहीं भेजने का निर्णय लिया है। यानी उस दिन वितरक कंपनियों से नए सिलेंडरों की आपूर्ति की मांग नहीं करेंगे। इसके बाद मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर 26 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो देशभर के एलपीजी वितरक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे। एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधिकारियों से वितरकों की मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की है। वितरकों का कहना है कि उनकी मांगें समय रहते पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User