नाट्य कला समिति की बैठक:दिपावली के बाद पहले दिन ‘नरकासुर’, दूसरे दिन ‘महाराज वीर पुरू’ का मंचन

Oct 05, 2026 - 20:08
0
नाट्य कला समिति की बैठक:दिपावली के बाद पहले दिन ‘नरकासुर’, दूसरे दिन ‘महाराज वीर पुरू’ का मंचन
भदोही में थाना औराई क्षेत्र के ग्राम सभा उमरहा में सोमवार को श्री हर हर महादेव नाट्य कला समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष सुनील पांडेय, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश दुबे, मैनेजर संत दुबे, कोषाध्यक्ष अंकित पांडेय, सहव्यवस्थापक योगेश दुबे, महामंत्री घृत पांडेय और एडवाइजर अरुण पांडेय मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि करीब 60 वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी दीपावली के अगले दिन से दो दिवसीय नाटक का मंचन किया जाएगा। पहले दिन ‘नरकासुर’ और दूसरे दिन ‘महाराज वीर पुरू’ नाटक का मंचन होगा। समिति के इस निर्णय से ग्राम सभा के लोगों में उत्साह है। ग्रामीणों ने आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग करने का निर्णय लिया। ग्राम सभा उमरहा में पिछले करीब 60 वर्षों से दीपावली के अगले दिन दो दिवसीय नाट्य मंचन की परंपरा चली आ रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User