एमएलसी चुनाव में भारी मतों से जीतेंगे संजयन त्रिपाठी:सपा विधायक एवं चुनाव प्रभारी त्रिभुवन दत्त बोले-निष्पक्ष चुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत तय

Oct 19, 2026 - 18:00
0
एमएलसी चुनाव में भारी मतों से जीतेंगे संजयन त्रिपाठी:सपा विधायक एवं चुनाव प्रभारी त्रिभुवन दत्त बोले-निष्पक्ष चुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत तय
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान से पहले आलापुर के सपा विधायक एवं चुनाव प्रभारी त्रिभुवन दत्त ने अयोध्या में मीडिया के सामने पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और प्रशासन को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराना चाहिए। निष्पक्ष चुनाव होने पर सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। त्रिभुवन दत्त ने ईवीएम को लेकर समाज के एक वर्ग में व्याप्त शंकाओं और भरोसे की कमी का मुद्दा उठाते हुए चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनता का विश्वास सर्वोपरि होना चाहिए। सपा विधायक ने चुनाव आयोग से आगामी चुनावों में बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराने की मांग दोहराई। शिक्षकों की समस्याओं को बताया प्रमुख चुनावी मुद्दा प्रेसवार्ता में त्रिभुवन दत्त ने शिक्षकों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती की मान्यता, संस्कृत विद्यालयों और मदरसों के स्थायीकरण तथा तदर्थ शिक्षकों को नियमित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही सहायता प्राप्त विद्यालयों से जुड़े लंबित मामलों के समाधान को भी पार्टी के प्रमुख एजेंडे में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान बेहद जरूरी है। नारायण गुट के शिक्षक संघ ने दिया सपा प्रत्याशी को समर्थन सपा विधायक ने बताया कि नारायण गुट के शिक्षक संघ ने बैठक और आपसी विचार-विमर्श के बाद सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षकों का समर्थन और पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता चुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक समाज का समर्थन और सपा की शिक्षक हितैषी नीतियां प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी की जीत का मजबूत आधार हैं। समाजवादी पार्टी हमेशा शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और समस्याओं के समाधान में आगे रही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करती रही है। शिक्षक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सपा प्रत्याशी को मजबूत समर्थन देंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि निष्पक्ष चुनाव में संजयन त्रिपाठी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान जनपद के चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, महासचिव घनश्याम यादव, श्रीचंद यादव, लवलेश पांडेय, सूर्यकांत पांडेय सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के नेता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User