एमएलसी चुनाव से पहले सपा ने उठाए ईवीएम पर सवाल:त्रिभुवन दत्त बोले– निष्पक्ष चुनाव में सपा प्रत्याशी की होगी जीत

Oct 19, 2026 - 21:51
0
एमएलसी चुनाव से पहले सपा ने उठाए ईवीएम पर सवाल:त्रिभुवन दत्त बोले– निष्पक्ष चुनाव में सपा प्रत्याशी की होगी जीत
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान से पहले सोमवार को समाजवादी पार्टी ने चुनाव में निष्पक्षता का मुद्दा उठाया। अंबेडकरनगर की आलापुर सीट से सपा विधायक और चुनाव प्रभारी त्रिभुवन दत्त ने प्रेसवार्ता कर पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने दावा किया कि निष्पक्ष चुनाव होने पर सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। ईवीएम पर सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग त्रिभुवन दत्त ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार दिया है। ऐसे में चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। उन्होंने ईवीएम को लेकर उठ रही शंकाओं का जिक्र करते हुए आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की। कहा कि चुनाव आयोग को समाज में ईवीएम को लेकर उठ रहे सवालों पर ध्यान देना चाहिए। शिक्षकों के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही सपा सपा चुनाव प्रभारी ने कहा कि पार्टी शिक्षकों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर चुनाव मैदान में है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती की मान्यता, संस्कृत विद्यालयों और मदरसों का स्थायीकरण, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण और सहायता प्राप्त विद्यालयों से जुड़े मुद्दे पार्टी के प्रमुख एजेंडे में हैं। उन्होंने दावा किया कि नारायण गुट के शिक्षक संगठन ने भी सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी को समर्थन दिया है। पार्टी को उम्मीद है कि शिक्षकों के मुद्दे और संगठन का समर्थन चुनाव में उसके पक्ष में माहौल बनाएंगे। अब 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में मतदाताओं का रुख तय करेगा कि चुनावी दावों में कितना दम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User