कासगंज में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन:50 हजार लोग पहुंचेंगे, ड्रोन से निगरानी; एंटी रोमियो और LIU टीम भी तैनात
कासगंज में विजयादशमी पर मंगलवार शाम 7 बजे नदरई गेट स्थित प्रभु पार्क मैदान में 55 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन होगा। रामलीला कमेटी ने करीब 50 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान जताया है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। मैदान में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। पूरे इलाके की निगरानी ड्रोन कैमरों से होगी। नदरई गेट पर ट्रैफिक पुलिस भी व्यवस्था संभालेगी। देखें, तैयारी की 7 तस्वीरें… पुतला दहन से पहले रामलीला का मंचन होगा, जिसमें श्रीराम और रावण के युद्ध की लीला दिखाई जाएगी। दहन से एक घंटे पहले आतिशबाजी भी की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर दर्शकों को पुतले से करीब 50 मीटर दूर रखा जाएगा। पुलिस ने लोगों से तय जगह पर रहकर कार्यक्रम देखने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)