एमएलसी चुनाव ट्रेनिंग से 15 कार्मिक गायब:गाजीपुर डीएम ने वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई के दिए निर्देश

Oct 15, 2026 - 07:20
0
एमएलसी चुनाव ट्रेनिंग से 15 कार्मिक गायब:गाजीपुर डीएम ने वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई के दिए निर्देश
गाजीपुर में वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव की ट्रेनिंग से 15 मतदान कार्मिक गायब मिले। बुधवार को क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चले प्रशिक्षण में आठ पीठासीन अधिकारी और सात मतदान अधिकारी प्रथम नहीं पहुंचे। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने इन कर्मचारियों का वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षण में कुल 200 कार्मिक शामिल हुए थे, जिनमें 100 पीठासीन अधिकारी और 100 मतदान अधिकारी थे। अनुपस्थित कार्मिक विभिन्न सरकारी विभागों में अवर अभियंता, पशु चिकित्साधिकारी, सहायक अभियंता और खंड शिक्षा अधिकारी जैसे पदों पर तैनात हैं। जिले में स्नातक क्षेत्र के 49,652 और शिक्षक क्षेत्र के 6,182 मतदाता पंजीकृत हैं। मतदान के लिए जनपद को सात जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया है। 36 मतदान केंद्रों पर कुल 70 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। डीएम ने संबंधित विभागों को कार्रवाई में देरी न करने को कहा है। उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User