मासूम को बेचने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार:बिजनौर में अब तक 7 आरोपी पकड़े गए, बच्चा सकुशल बरामद

Oct 15, 2026 - 07:20
0
मासूम को बेचने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार:बिजनौर में अब तक 7 आरोपी पकड़े गए, बच्चा सकुशल बरामद
बिजनौर में 14 माह के बच्चे को बेचने के मामले में नगीना पुलिस ने एक और महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला नंदपुर निवासी शिवानी उर्फ सोमवती है। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा। यह मामला 28 सितंबर 2026 का है। भूरापुर निवासी ताजुद्दीन ने शिकायत की, उनकी बहन शबनम ने अपने 14 माह के बेटे को पालन-पोषण के लिए शफीकन और फरीद को दिया। आरोप है कि इन लोगों ने बच्चे को बेच दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 29 सितंबर को जितेंद्र कुमार उर्फ विक्की, कपिल उर्फ राजवीर, फरमान, शफीकन, शबनम और हरिद्वार की सलोचना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। नगीना कोतवाल धर्मेन्द्र कुमार ने बताया, विवेचना में शिवानी उर्फ सोमवती का नाम सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर चालान किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User