एमएलसी-डीएम ने खादी जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी दिखाई:मुरादाबाद में युवाओं ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया

Oct 02, 2026 - 18:37
0
एमएलसी-डीएम ने खादी जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी दिखाई:मुरादाबाद में युवाओं ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया
गांधी-शास्त्री जयंती पर मुरादाबाद में खादी जागरूकता रैली निकाली गई। क्षेत्रीय गांधी आश्रम में उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड और मेरा युवा भारत ने इसे आयोजित किया। एमएलसी गोपाल अंजान और जिलाधिकारी अनुनय झा मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। एमएलसी और जिलाधिकारी ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया, सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली। दोनों अधिकारियों ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बड़ी संख्या में युवा और बच्चे शामिल हुए। इस दौरान एमएलसी और जिलाधिकारी ने बच्चों से बात की और आयोजन की तारीफ की। आखिर में एमएलसी गोपाल अंजान ने युवाओं को खादी अपनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से खादी का ज्यादा इस्तेमाल करने और इसके प्रचार-प्रसार में मदद की अपील की। एमएलसी ने कहा, खादी देश की परंपरा, स्वदेशी भावना और विरासत से जुड़ी है। युवाओं के जरिए इसका संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम में कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और युवा मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User