एमजेपीआरयू हॉस्टलों में नशे की तलाशी:अरावली, मानसरोवर समेत 5 हॉस्टलों में हुई जांच, कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर के सभी बॉयज हॉस्टलों में कल रात 8 बजे से 9:40 बजे तक अचानक जांच की गई। यह जांच नशा मुक्त भारत अभियान के तहत की गई थी। जांच टीम ने अरावली, मानसरोवर, पीजी, नानाजी देशमुख और बीडीए हॉस्टलों में छात्रों के कमरों की तलाशी ली। इस दौरान किसी भी छात्र के पास से कोई नशीला पदार्थ या नशे की चीज नहीं मिली। अचानक हुई इस जांच में चीफ प्रॉक्टर प्रो. रविंद्र सिंह, नशा मुक्त भारत अभियान टीम के नोडल ऑफिसर प्रो. योगराज सिंह दक्ष, प्रो. शशिभूषण तिवारी, हॉस्टल वार्डन प्रो. अजीत सिंह, डॉ. अतुल कटियार, डॉ. रश्मि रंजन, डॉ. सौरभ मिश्रा और डॉ. सुरेश कुमार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)